न्यूज़ चक्र। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा।
जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने तथा बार-बार हाथ धोने जैसे उपाय अपनाकर ही कोविड-19 से बचा जा सकता है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में 2 अक्टूबर से चलाए जा रहे ‘नो मास्क-नो एंट्री-कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन‘ अभियान की सफलता को लेकर जिला कलक्टरों, कॉलेजों के प्राचार्यों, नगर निगम एवं नगर परिषद् के अधिकारियों, जिला खेल अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड तथा नेहरू युवा केन्द्रों से जुड़े समन्वयकों, कार्यक्रम अधिकारियों, कैडेट्स, वॉलंटियर्स आदि से संवाद किया और जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि राज्य सरकार कोरोना से बचाव हेतु मास्क को अनिवार्य बनाने हेतु विधेयक लाने पर विचार कर रही है।
22 total views, 1 views today